रक्सौल-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बीना और संत हिरदाराम नगर में होगा ठहराव

भोपाल। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 07 मार्च 2026 से रक्सौल से प्रत्येक शनिवार तथा 08 मार्च 2026 से उधना से प्रत्येक रविवार को भोपाल मंडल के बीना एवं संत हिरदाराम नगर होकर दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 07 से 14 मार्च के बीच प्रत्येक शनिवार सुबह 05.30 बजे रक्सौल से प्रस्थान कर रात 23.40 बजे बीना पहुंचेगी तथा अगले दिन 02.05 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर दोपहर 13.05 बजे उधना पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 08 से 15 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार 15.35 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन 02.30 बजे संत हिरदाराम नगर, 05.15 बजे बीना पहुंचेगी और दूसरे दिन 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर, 6 तृतीय वातानुकूलित, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 1 प्रथम वातानुकूलित, 1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा एवं भरूच स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत रेलवे वेबसाइट से प्राप्त करें।

Next Post

भोपाल की शराब दुकानें मप्र में सबसे महंगी? बाहरी बोलीदाताओं ने उठाए मुनाफे पर सवाल

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में इस वर्ष शराब दुकानों के बेस प्राइज में औसतन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने नीलामी प्रक्रिया को चर्चा का विषय बना दिया है। जहां सरकार ने राजस्व लक्ष्य को महत्वाकांक्षी बनाया है, वहीं अन्य शहरों से आए संभावित बोलीदाता भोपाल के रेट को लेकर असहज नजर […]

You May Like