हार्डवेयर दुकान में भड़की आग

जबलपुर। गौर स्थित पेट्रोल पंप के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां स्थित विश्वकर्मा हार्डवेयर की दुकान में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि जिसने देखा वो हैरान हो गया। इस दौरान तत्काल फायर अमले को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर नगर निगम के 4 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायर अमले ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती क्योंकि जहां विश्वकर्मा हार्डवेयर दुकान थी उसके सामने ही पेट्रोल पंप था।

जानकारी के अनुसार एहतेयात के तौर पर जिला, पुलिस प्रशासन के द्वारा घटना स्थल के आसपास के इलाके को कुछ घंटे के लिए खाली करा दिया गया। क्योंकि आग की ऊंची ऊंची लपटें खतरनाक अंदेशा दे रहीं थीं। हादसे में किसी को चोट नहीं है लेकिन हार्डवेयर दुकान में रखा सारा सामन जलकर खाक हो गया है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग भड़की है।

Next Post

गोयल ने लिकटेंस्टाइन में भारत- ईएफटीएस व्यापार समझौते की समीक्षा की, शीर्ष नेताओं से मिले

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लिकटेंस्टाइन में भारत और पश्चिमी यूरोप के चार देशों के मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापारिक एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टेपा) की समीक्षा की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा […]

You May Like