कलेक्टर का एक्शन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी को हटाने के निर्देश

शिवपुरी: करैरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र थनरा में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी कक्ष बंद मिला और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी भी मिली। इसके साथ ही मौके पर इलाज की व्यवस्था भी बंद मिली। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अनुपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उप स्वास्थ्य केंद्र थनरा में हुई कार्रवाई से साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की मौजूदगी, साफ-सफाई और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के एक मामले में 20 रुपये की रिश्वत के आरोप में फंसे दो सरकारी कर्मचारियों को 30 साल बाद बरी कर दिया है

Thu Aug 20 , 2026
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने तीन दशक तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद गुजरात के एक भ्रष्टाचार मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस उज्ज्वल भुयान और अतुल एस. चंदुरकर की बेंच ने ग्राम पंचायत के एक रेवेन्यू अधिकारी (तलाटी-सह-मंत्री) और चपरासी को सभी आरोपों से पूरी तरह बरी […]

You May Like