अब 20 घंटे चलेगा सफाई अभियान: महापौर

जबलपुर: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर को देश का सिरमौर बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी रणनीति बदल दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर स्वच्छता गतिविधियों को सुपरफास्ट मोड पर लाने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा है कि स्वच्छता अभियान अब सुबह 6 बजे से शुरू होकर देर रात 2 बजे तक कुल तीन शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य मार्गों के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में कचरा संग्रहण और सफाई की निरंतरता बनाए रखना है।नगर निगम के इस निर्णय और साकारात्मक पहल से 20 घंटे के कार्य प्लान से साफ है कि जबलपुर अब स्वच्छता के मामले में बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है।
संसाधनों की नहीं है कोई कमी
बैठक के दौरान महापौर ने बताया कि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए नगर निगम के पास साधनों, आधुनिक संसाधनों और धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धरातल पर उतरकर कार्य करें और सुनिश्चित करें कि हर वार्ड में सफाई का स्तर उत्कृष्ट हो।
स्वास्थ्य अमले को मिला एक्शन प्लान
इस दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, उपायुक्त संभव अयाची और सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महापौर एवं निगमायुक्त ने कहा कि हर शिफ्ट की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। जो कि वार्ड स्तर पर नागरिकों को जोड़कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और कचरा पॉइंट्स ,हॉटस्पॉट्स की पहचान कर वहां तत्काल सफाई सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

कलेक्टर-निगमायुक्त ने अपने वाहन में चिपकाया फीडबैक स्टीकर

Thu May 7 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पायदान पर लाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए स्वयं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह मैदान में उतर आए हैं। स्वच्छता के प्रति अपनी […]

You May Like