कलेक्टर-निगमायुक्त ने अपने वाहन में चिपकाया फीडबैक स्टीकर

जबलपुर: संस्कारधानी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पायदान पर लाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए स्वयं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह मैदान में उतर आए हैं।

स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने न केवल मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि स्वयं स्वच्छता फीडबैक स्टीकर अपनी सरकारी गाड़ी पर चिपकाया। इस सांकेतिक पहल के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि शहर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Next Post

तहसील न्यायालयो में अधिवक्ताओं के बैठक की हो व्यवस्था

Thu May 7 , 2026
जबलपुर: ज़िला अधिवक्ता संघ के द्वारा जबलपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में तहसील कार्यालय जैसे तहसील रांझी, तहसील गोरखपुर, तहसील कुण्डम, व तहसील बरेला में प्रकरणों की परैवी हेतु अधिवक्तागणों एवं पक्षकारों को तहसील न्यायालयों में उपस्थित होना पड़ता है, कभी -कभी […]

You May Like

मनोरंजन