जबलपुर: ज़िला अधिवक्ता संघ के द्वारा जबलपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में तहसील कार्यालय जैसे तहसील रांझी, तहसील गोरखपुर, तहसील कुण्डम, व तहसील बरेला में प्रकरणों की परैवी हेतु अधिवक्तागणों एवं पक्षकारों को तहसील न्यायालयों में उपस्थित होना पड़ता है, कभी -कभी न्यायालयों में अधिकारी अन्य स्थानों पर व्यवस्था के कारण बैठ नहीं पाते है जिस कारण पक्षकार व अधिवक्ता महोदय को रूक कर अधिकारी का इंतजार करना पड़ता है, वर्तमान में भीषण गर्मी की वजह से अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो समस्त जबाव देही प्रशासन की होगी।
जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर द्वारा पूर्व में जबलपुर के उपरोक्त संदर्भ में अग्रह प्रस्तुत किया गया था जिसमे तत्कालिन जिलाध्यक्ष द्वारा तहसील कार्यालय में एक कक्ष अधिवक्ताओं के बैठक व्यवस्था सहित कम्पयूटर युक्त लाइबेरी की कराई जाने का आश्वासन दिया गया पर कियान्यवन नहीं होने के कारण 23/जनवरी/24 एवं 17/जनवरी/2025 में उपस्थिति होकर आग्रह किया जा चुका है लेकिन आज तक इन तहसीलों में बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
