जीआरपी ने पकड़ा शातिर चोर

जबलपुर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी व उप अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा जीआरपी थाना जबलपुर के अंतर्गत हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु टीम गठित कर भीड भाड मे हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग चलाई जा रही है।

चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं एक के इटारसी छोर रेलवे स्टेशन जबलपुर आउटर पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पटरी पार करते हुये मिला जिसे मौके पर पकड़ा गया व स्टेशन आने का उचित कारण नहीं बता पाने पर जितेन्द्र झारिया पिता अनारी लाल झारिया उम्र 30 निवासी मझौली खबरा थाना मझौली जिला जबलपुर को थाने लाया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि विगत सुबह के समय अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी डिब्बे से एक लेडिस पर्स चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये लेडिस पर्स में मिले हुये चांदी की पायल, एक मोबाइल व 500 रूपये नगदी कुल कीमत 12500 रूपये का जेब से निकालकर पेश किया जो मामले का मसरूका होने से जप्त किया गया। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में जीआरपी थाना जबलपुर संजीवनी राजपूत के नैतृत्व मे प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा प्रमोद गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Next Post

कबड्डी समर कैंप का हुआ शुभारंभ

Thu May 7 , 2026
जबलपुर: खेल युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शालेय शिक्षा विभाग, जबलपुर कबड्डी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में कबड्डी समर कैम्प का शुभारंभ खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल रांझी में हुआ समर कैम्प का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और टीम वर्क सीखाना है समर कैम्प […]

You May Like

मनोरंजन