बम्होरी खास में शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, पेटियों में लगाई आग

टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्होरी खास गांव में आबकारी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण शराब दुकान के अंदर घुस गए और शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं। कई शराब की बोतलों को सड़क पर पटककर तोड़ा गया, वहीं शराब की पेटियों में आग भी लगा दी गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शराब की दुकान संचालित होने के कारण

गांव-गांव अवैध शराब की तस्करी बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इसी को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शराब दुकान बंद कराने की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी खास की आबकारी शराब दुकान का है। इलाके में तनाव जैसी स्थिति है..।

Next Post

तिघरा डैम फिर पूरा भरा, आज शाम खुलेंगे गेट, प्रशासन ने कई गाँवों को किया एलर्ट

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। शहर के बाहर स्थित तिघरा डैम का वर्तमान लेवल एक बार फिर से 739.60 फ़ीट से अधिक हो गया है, इस तरह तिघरा डैम केवल 0.40 फीट खाली है। तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, तिघरा बांध के कैचमेंट में वर्षा की संभावना […]

You May Like