
ग्वालियर। शहर के बाहर स्थित तिघरा डैम का वर्तमान लेवल एक बार फिर से 739.60 फ़ीट से अधिक हो गया है, इस तरह तिघरा डैम केवल 0.40 फीट खाली है। तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, तिघरा बांध के कैचमेंट में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु बांध के गेटों को आज शाम 04 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है।
अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। आवक में वृद्धि होने पर जल निकासी में वृद्धि की जा सकती है। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा। सांक नदी होते हुए यह जल पिलौआ बांध में पहुँचेगा। प्रशासन ने सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु एलर्ट किया किया है।
*जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र* ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना ।
*जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र* ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर।
