ग्वालियर में भव्यता के साथ शुरू हुई श्रीराम बारात, सड़कों पर उमड़ी भीड़, जनकपुरी में होगी वरमाला, पैर पुजाई

ग्वालियर: सभी समाजों के राम भक्तों के साथ आज मंगलवार दोपहर विवाह पंचमी के अवसर पर श्री राम मंदिर अयोध्या अवधपुरी फालका बाजार से राम बारात शुरू हुई। राम बारात के स्वागत के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सड़कों पर हर तरफ जाम लगा हुआ है। भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न की बारात के साथ राजा दशरथ, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र भी साथ चल रहे हैं।

राम बारात में बनारस से अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने प्रभु श्री राम, भरत, लक्ष्मण ,शत्रुघ्न की पोशाक लेकर दी है। बारात में शहनाई, बैंड बाजे डीजे बैंड हर रथ के साथ चल रहे हैं।महिलाएं पीले रंग की साड़ी में राम धुन पर नृत्य करते हुए राम बारात में शामिल हैं। साथ ही श्री आदर्श रामलीला समिति हनुमान नगर आदर्श कॉलोनी के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, पंजाबी परिषद चंबल संभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद ,आदर्श सोनी पंचायत के अध्यक्ष बलवंत मदान, हनुमान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा सहित समस्त पंजाबी समाज भी साथ चल रहा है।

अयोध्यापुरी में बारात का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, माया सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रवीण पाठक ने किया। महंत सतीश शर्मा केदारपुर सहित उपस्थित राम भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ चारों स्वरूप प्रभु श्री राम, भरत ,लक्ष्मण, शत्रुघ्न का पूजन कर शुभारंभ किया गया। राम बारात का नुक्कड़ क्लब ऊंट पुल, हाई कोर्ट, घोड़ा चौक पर स्वागत किया गया।

यह राम बारात दोपहर बाद सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी पहुंचेगी। जनकपुरी में बारात की अगवानी मुख्य संरक्षक एवं रामलीला समारोह समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जनकपुरी की महिला मुख्य संयोजिका रचना गौड़मुख्य संयोजक रामबाबू सेन एवं सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला करेंगे। सभी समाजों के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा ग्वालियर के इतिहास में पहली बार राम बारात का यह आयोजन किया जा रहा है।

Next Post

क्रिप्टो क्रैश से ट्रंप को करारा झटका: Bitcoin की कीमतों में गिरावट से एक ही दिन में पूर्व राष्ट्रपति की ₹9800 करोड़ की संपत्ति साफ

Tue Nov 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: बिटकॉइन की गिरती कीमतों ने वैश्विक बाजार में हड़कंप मचा दिया है, जिसका सबसे बड़ा असर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पड़ा है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की कुल नेटवर्थ में 1.1 अरब डॉलर यानी करीब ₹9800 करोड़ की भारी कमी […]

You May Like