पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

भोपाल: राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली के भोपाल क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय हमारी पृथ्वी, हमारी शक्ति रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण के संदेश को चित्रों में उकेरा। बच्चों ने जल, जंगल और जमीन के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक एवं विचारोत्तेजक पोस्टर प्रस्तुत किए।आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करती हैं और उन्हें प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Next Post

बैठे बैठे अचानक तबीयत बिगड़ी और आ गई मौत

Wed Apr 22 , 2026
इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित गोटू की चाल में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत के सही […]

You May Like

मनोरंजन