इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित गोटू की चाल में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.मृतक संजू पिता गोपाल (40) निवासी गोटू की चाल, तुकोगंज, अपने घर पर ही थे. मृतक के भतीजे ने बताया कि अचानक बैठे बैठे संजू की तबीयत खराब हो गई.
घबराए परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच और लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई.
