घुवारा की क्रांति गौड़ का भारतीय टीम में चयन, 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा टूर्नामेंट 

छतरपुर। जिले के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला T-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। यह टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

क्रांति के चयन की खबर मिलते ही पूरे घुवारा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। क्रांति के परिवारजनों ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाया और लगातार मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रांति की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

क्रांति गौड़ अब वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और सभी की उम्मीदें उनसे जुड़ी हुई हैं।

Next Post

केरल की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : कांग्रेस

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के लिए केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को भारी बहुमत देकर सेवा का अवसर दिया है और पार्टी इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी […]

You May Like