अटल शताब्दी वर्ष में शौर्य स्मारक पर स्वच्छता अभियान, अटल जी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल:अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भाजपा के पितृ पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा अटल जी के विचारों और आदर्शों को स्मरण किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित इस पहल को अटल शताब्दी वर्ष के आयोजनों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Next Post

एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, कैमरा-कीपैड तोड़कर बदमाश फरार

Wed Dec 24 , 2025
इंदौर: शहर में एटीएम को निशाना बनाकर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. बदमाशों ने एटीएम मशीन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like