
घुघरी । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 11 अगस्त को घुघरी तहसील इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, भारत सरकार, और मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित था, जिसे बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा को सौंपा गया।
तहसील इकाई के पदाधिकारियों—अध्यक्ष सी.एल. भलावी, कार्यकारी अध्यक्ष डी.एल. पटेल, उपाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित और सचिव गजानन झरिया—ने पेंशनर्स की समस्याओं और लंबित मांगों से विधायक को अवगत कराया।
एसोसिएशन ने पेंशन राशि में वृद्धि, समय पर भुगतान और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार जैसी मांगों पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन पेंशनभोगियों के हित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा। विधायक ने ज्ञापन को संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
