बंगलादेश ने टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की

ढाका, 04 जनवरी (वार्ता) लिटन कुमार दास फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में बंगलादेश की कप्तानी करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश अब तक के सभी टी-20 विश्व कप में खेला है, लेकिन कभी भी सेमीफाइनल या उससे आगे नहीं बढ़ पाया है।

दास की कप्तानी में बंगलादेश 2026 में इतिहास बदलना चाहेंगे और परिस्थितियों से परिचित होने और मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की अनुभवी जोड़ी के नेतृत्व में एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण पर बहुत अधिक निर्भर रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है मेहदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन टर्न वाली पिचों पर बहुत उपयोगी साबित होंगे।

वहीं बल्लेबाजी की बात की जाये तो कप्तान लिटन दास, तंजीद हसन और परवेज हुसैन एमोन जैसे खिलाड़ी शीर्ष क्रम बल्लेबाजों पर निर्भर रहेगी। बंगलादेश इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली वाले एक कठिन ग्रुप में हैं।

टी-20 विश्वकप के लिए बंगलादेश की टीम:- लिटन कुमार दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन एमोन, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम।

 

 

 

Next Post

ज़ी स्टूडियोज़ की फिल्म गांधी टॉक्स 30 जनवरी को होगी रिलीज़

Sun Jan 4 , 2026
मुंबई, 04 जनवरी (वार्ता)। विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर ज़ी स्टूडियोज़ की फिल्म गांधी टॉक्स 30 जनवरी को रिलीज़ होगी। ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म गांधी टॉक्स की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। […]

You May Like