रक्षाबंधन पर जेल में भी बंधेगी राखी, बहनों को सुबह से दोपहर तक मिलने की अनुमति

दमोह। रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बंद भाइयों की कलाई भी सूनी नहीं रहेगी। जेल मुख्यालय के अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक संजय पांडे ने आदेश जारी कर प्रदेश की सभी जेलों में बहनों को राखी बांधने की अनुमति दी है।

मप्र शासन के निर्देश पर आदेश जारी मप्र शासन जेल विभाग के पत्र अनुसार गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर जो बहनें जेल में उपस्थित अपने भाइयों को राखी बांधना चाहती हैं, वे नियमानुसार राखी बांध सकती हैं।इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व दिनांक 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। आज शुक्रवार को बहनें सुबह से दोपहर तक नियमनुसार पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। दमोह और हटा जेल में पुख्ता इंतजाम आदेश के पालन में दमोह जिला जेल और हटा सब जेल में भी बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दमोह उप जेल अधीक्षक एम.एल. पटेल और हटा सब जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुलाकात के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात रहेगा।

Next Post

पीएम श्री पीजी कॉलेज के हॉल में फंसा बाज, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा 

Thu Aug 27 , 2026
दमहो। गुरुवार को पीएम श्री पीजी कॉलेज के हॉल में एक बाज पक्षी घुस गया और बाहर निकलने का रास्ता न मिलने से अंदर ही फंसा रहा।बताया गया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाज हॉल के अंदर ही उड़-उड़कर बाहर निकलने का रास्ता तलाशता रहा, लेकिन […]

You May Like