छतरपुर। बीते दिन बुंदेलखंड गौशाला समिति नौगांव (मऊसहानियां) की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एसडीएम नौगांव जी.एस. पटेल की उपस्थिति में हुआ। बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेश क्रमांक 303, 26.03.2026 के पालन में एसडीएम द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी समिति भंग की गई और साधारण सभा की बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु निर्देशित किया गया और कार्यवाही प्रारंभ की गई और समिति को भंग किया गया।
जिसका अनुमोदन समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया और नवीन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र असाटी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति का गठन कर निर्वाचित कार्यकारिणी का वाचन कर घोषणा की गई।
समिति का अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवसहाय राजपूत, सचिव प्रदीप भट्ट, कोषाध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, सह सचिव अजीत जायसवाल को बनाया गया। साथ ही 10 नव निर्वाचित सदस्य बनाए गए।
