जलवायु परिवर्तन: फसलों पर प्रभाव का एफएओ अध्ययन दल ने किया आंकलन

शाजापुर: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन एफएओ के दल द्वारा गत दिवस दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाड़ी में भ्रमण किया गया. दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के अंतर्गत आने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में खेतों पर उपस्थित होकर विस्तृत अध्ययन एवं किसानों से चर्चा की गई.

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण दल का उद्देश्य ग्रीन क्लायमेट फंड जीसीएफ के तहत चलने वाले प्रोजेक्ट के लिए मुख्य रूप से लघु एवं सीमात कृषकों द्वारा उगाई जाने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव जैसे – फसल वृद्धि, उत्पादन, कीट व्याधि आदि पर अध्ययन करना है. भ्रमण दल के प्रभारी रिटायर्ड आईएएस आरबी सिन्हा, सीनियर एडवाइजर, खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा किसानों से उनकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई.

उक्त दल में डॉ. सुविधा पटेल, अर्थशास्त्री तथा सुश्री संजना दास, रिसर्च एसोसिएट द्वारा भी कृषकों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल पद्धति, नवीन तकनीकी अपनाने एवं फसलों के लाभ लागत अनुपात पर चर्चा की गई. दल द्वारा ग्राम सुनेरा के कृषक धर्मेन्द्र धाकड़ के खेत पर लगी हुई संतरा के साथ गेहूं की फसल एवं ग्राम पनवाड़ी के कृषक जुगल किशोर पाटीदार के खेत पर लगी हुई अमरूद के साथ अदरक एवं हल्दी फसल का अवलोकन एवं अध्ययन के लिए जानकारी प्राप्त की गई. इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी के साथ वन विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे.

Next Post

सीएस की वीसी: 31 तक तैयार करें जोनल प्लान, नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलेगा अभियान

Fri Mar 27 , 2026
सीधी:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को 31 मार्च तक जोनल प्लान तैयार करने तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा।मुख्य सचिव ने […]

You May Like