राजनीति में मील का पत्थर बनी भारत जोड़ो यात्रा अब भी असरदार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की भारत जोड़ो यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर आज कहा कि यह यात्रा राजनीति में परिवर्तन लाने में मील का पत्थर साबित हुयी है और इसका असर अब भी महसूस किया जा रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज से तीन साल पहले कन्याकुमारी से हुयी थी। इस यात्रा की शुरुआत स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ हुयी, जिसके बाद एक विशाल जनसभा आयोजित की गयी थी। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश के तीन ज्वलंत और चिंताजनक सार्वजनिक मुद्दों-आर्थिक असमानता, गहराता सामाजिक ध्रुवीकरण और बढ़ते राजनीतिक अधिनायकवाद को उजागर करना था।”

उन्होंने कहा कि यह 4000 किलोमीटर की पदयात्रा थी, जिसे श्री गांधी और 200 से अधिक भारत यात्रियों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल पूरा किया। यह यात्रा 145 दिनों से अधिक चली, जिसमें 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था।

कांग्रेस नेता ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा हमारे देश की राजनीति में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर साबित हुयी। इसकी गूंज और असर आज भी महसूस किया जाता है।”

Next Post

तीस हजारी में मोबाइल छीनने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला टीम ने तीस हजारी इलाके में हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात को महज 48 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर बदमाशों हसनैन उर्फ हश्नैन (28) और अब्दुल साहिब (25) को गिरफ्तार किया है। इनके पास […]

You May Like

Play sound