जुनिया पुल पर युवक का शव पानी में उतराता मिला, हत्या की आशंका

सिलवानी: सोमवार शाम नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर जुनिया पुल के पास एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां उसे मर्चुरी रूम में सुरक्षित रखा गया । शव का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी हिरदेश यादव (26 वर्ष) पिता प्रकाश यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हिरदेश अपने दोस्तों के साथ जुनिया पुल के पास पार्टी करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।वहीं, मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई दीपेश यादव ने बताया घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंचा तो वह कम गहरे पानी में मुंह के बल डूबा हुआ मिला, हिरदेश को गहरे पानी में तैरना आता था।

घटना स्थल पर चार डिस्पोजल और चार प्लेटें मिली है। पुलिस ने उसके साथी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कैबिनेट बैठक में दिखी डिजिटल पहल की झलक, मंत्रियों ने टैबलेट के साथ कराया ग्रुप फोटो

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक के दौरान एक अलग और प्रतीकात्मक दृश्य देखने को मिला। बैठक में शामिल सभी मंत्रियों ने अपने-अपने टैबलेट के साथ सामूहिक ग्रुप फोटो खिंचवाया। यह फोटो राज्य सरकार की डिजिटल कार्यसंस्कृति और ई-गवर्नेंस की दिशा में किए जा […]

You May Like