फर्जी डॉक्टर मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: आरोपी हीरा कौशल भोपाल से गिरफ्तार

दमोह। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर की नौकरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है.पुलिस ने आरोपी हीरा सींग कौशल को भोपाल से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है. 16 मई 26 को दमोह कोतवाली थाने में फर्जी व कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक व पंजीयन दस्तावेज के आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के विरुद्ध 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे. अपराध क्रमांक 479/26, धारा पास 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत हीरा सींग कौशल पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 45 साल, निवासी कौहेफिजा भोपाल, म.नं. B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भोपाल को गिरफ्तार किया गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम गठित की गई थी तथा सीहोर, राजगढ़ व भोपाल की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा. बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी से कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा: 3 गिरफ्तार,11 वारदातें कबूलीं

Wed May 20 , 2026
रतलाम/बड़ावदा। जिले में लगातार बढ़ रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के बीच बड़ावदा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले का खुलासा कर अंतरजिला चोर गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विभिन्न क्षेत्रों में 11 चोरी की […]

You May Like