केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान को विधायक ने भेंट किया पौधा

आष्टा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बधाई देते हुए एक पौधा भेंट किया. विधायक ने जन्मदिन पर पौधा लगाने का संकल्प भी लिया. विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी लोग ग्राम, नगर, वार्ड, पंचायतों में एक-एक पौधा लगाकर पौधारोपण करें. इस अवसर पर धारासिंह पटेल, तारा कटारिया, अतुल शर्मा, गिरजा कुशवाह, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्रसिंह ठाकुर, राधेश्याम दलपति, मनोहर पटेल, जयसिंह ठाकुर, तेज सिंह भाटी, कुमैरसिंह आदि उपस्थित थे.

Next Post

राजस्व मंत्री वर्मा ने सांदीपनी स्कूल में किया पौधारोपण

Fri Mar 6 , 2026
बिलकीसगंज। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने बिलकिसगंज के शासकीय सांदीपनी स्कूल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा भी उपस्थित थे. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रामवासियों से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं. मंत्री श्री […]

You May Like