कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में आएंगे कई दिग्गज नेता

बुधनी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है.

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 28 अप्रैल को बुधनी में व्यापक शक्ति प्रदर्शन करेगी. इस आंदोलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की भागीदारी को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है. किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के शामिल होने की सहमति मिल चुकी है. वहीं, उमंग सिंघार के आने की संभावना भी जताई जा रही है. यदि सिंघार कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो उनके तीखे तेवर एक बार फिर राजनीतिक माहौल को गर्मा सकते हैं. आंदोलन के आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज प्रशासन से मुलाकात करेगा.

 

Next Post

एमआईसी सदस्य और पार्षद रहेंगे फील्ड में

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर: आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों, सीएसआई एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सिटी बस ऑफिस में बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य संबंधित अधिकारी […]

You May Like