रमज़ान का चाँद दिखा,कल से पहला रोज़ा

भोपाल। शहर क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि 29 रमज़ान 1447 हिजरी, बुधवार 18 फ़रवरी 2026 को माहे रमज़ानुल मुबारक का चाँद दिखाई देने की शहादत प्राप्त हो गई है। विभिन्न स्थानों से चाँद दिखने की पुष्ट सूचना मिलने के बाद यह ऐलान किया गया।

इस घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमज़ान माह की पहली तारीख 19 फ़रवरी 2026, गुरुवार को होगी और इसी दिन से पहला रोज़ा रखा जाएगा। चाँद दिखने की खबर मिलते ही शहर की मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और इबादत की तैयारियाँ तेज़ कर दीं।

रमज़ान का महीना इस्लाम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान रोज़ा, नमाज़, तिलावत-ए-क़ुरआन और ज़कात जैसे धार्मिक कार्यों पर विशेष जोर दिया जाता है। चाँद की तस्दीक के बाद बाज़ारों में भी रौनक बढ़ने लगी है, जहाँ सेहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है।

शहर क़ाज़ी ने सभी रोज़ेदारों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे, अमन और सद्भाव के साथ इस मुबारक महीने का स्वागत करें तथा समाज में शांति और सहयोग की भावना को मजबूत करें।

Next Post

नवग्रह के साथ भगवान का अनुग्रह जरूरी: पं. धीरेंद्र शास्त्री

Wed Feb 18 , 2026
ग्वालियर। ग्रह यदि सताएं,तो नवग्रह मंदिर डबरा आ जाओ, क्योंकि यहां सभी ग्रह अपनी पत्नियों के साथ विराजमान हैं, लेकिन ग्रहों की की कृपा तभी होती है, जब भगवान का अनुग्रह होता है, इसलिए हनुमान की याद करते रहे तो भगवान की कृपा जरूर होगी। मेरे पास हनुमान कृपा के […]

You May Like