बेतरतीब यातायात से पाटनीपुरा चौराहे पर लगा जाम

इंदौर: शहर की सड़कों पर बढ़ते अव्यवस्थित ट्रैफिक का मामला पाटनीपुरा चौराहे पर देखने को मिला, जहां वाहन चालकों की मनमानी और संकेतकों की अनदेखी के कारण जाम लग गया. नियम तोड़ने की इस होड़ में चौराहा अनिश्चितकालीन जाम के मुहाने में तब्दील हो गया.शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले पाटनीपुरा चौराहे पर शुक्रवार शाम ऐसा दृश्य देखने को मिला.

लाइन पर चलने की बजाय आगे निकलने की होड़, रेड सिग्नल पर वाहन रोकने की बजाए उसे पार करने की जल्दबाज़ी और किसी भी दिशा से घुसने की मंशा ने चौराहे की पूरी लय बिगाड़ दी. यही वजह रही कि कुछ ही मिनटों में हालात इस कदर बिगड़े कि चारों ओर से वाहन एक-दूसरे के सामने आ खड़े हुए. किसी को निकलने की जगह नहीं मिली तो किसी ने जगह देने की कोशिश नहीं की.

नतीजतन चौराहा धीरे-धीरे ऐसे जाम से भर गया, मानो अनिश्चित काल तक वहीं थम जाने वाला हो. ट्रैफिक पुलिस को भारी मशक्कत कर मार्ग को सुचारू करना पड़ा, लेकिन यह तस्वीर यह भी बता गई कि यदि नियमों की अनदेखी और जल्दबाज़ी की यही प्रवृत्ति जारी रही, तो शहर की सड़कें और चौराहे इसी तरह अपनी ही अव्यवस्था के बोझ से जाम के स्थायी केंद्र बनते जाएंगे.

Next Post

‘दो दीवाने सहर में’ को दिल के बेहद करीब फिल्म मानते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

Sat Nov 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को दिल के बेहद करीब फिल्म मानते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का पहला लुक रिलीज़ हो चुका है। एनिमेशन विजुअल्स में मृणाल ठाकुर के साथ नज़र आ रहे सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस […]

You May Like