‘दो दीवाने सहर में’ को दिल के बेहद करीब फिल्म मानते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को दिल के बेहद करीब फिल्म मानते हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का पहला लुक रिलीज़ हो चुका है। एनिमेशन विजुअल्स में मृणाल ठाकुर के साथ नज़र आ रहे सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस लुक के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।एनिमेशन वीडियो और पोस्टर दर्शकों को एक सपनों जैसे, काव्यात्मक संसार से मिलवाते हैं, जिसे सिद्धांत के लिए एक ताज़गी भरा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि अपनी इंटेन्सिटी और ऑफबीट रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धांत इस फिल्म में एक नर्म, भावनात्मक रूप से परतदार किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं और उनके फैंस इसे उनका अब तक का सबसे खूबसूरत रोमांटिक अवतार बता रहे हैं।

अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक दिल छू लेने वाला नोट साझा करते हुए अपने दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाई है। उन्होंने लिखा है, “दो दीवाने सहर में’ एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। सच कहूं तो इसकी शूटिंग के दौरान मैं अपनी ज़िंदगी में भी बहुत कुछ झेल रहा था। लेकिन यह सफ़र मुझे कहीं न कहीं ठीक कर गया… उम्मीद है ये आपको भी ठीक करे। ”

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स की रोमांटिक ड्रामा “दो दीवाने शहर में” का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं।‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।

 

 

Next Post

अली अब्बास जफर ने यश राज फिल्म्स की फिल्म में अहान पांडे के सामने ऐश्वर्य ठाकरे को कास्ट किया

Sat Nov 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार अली अब्बास जफर ने यश राज फिल्म्स की अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म अहान पांडे के सामने ऐश्वर्य ठाकरे को नेगेटिव लीड के रूप में कास्ट किया है। पिछले कुछ वर्षों में ऐश्वर्य ठाकरे का नाम लगातार चर्चा में रहा है। अनुराग कश्यप की निशांची में उनके प्रदर्शन […]

You May Like