उड़ीसा से आई गांजे की खेप पकड़ाई, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन, गोसलपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में उड़ीसा से आई गांजे की खेप पकड़ी गई है। इसके साथ ही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में 2 महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 8 किलो 765 ग्राम गांजा कीमती लगभग साढे चार लाख रूपये, 2 मोबाईल एवं नगद 11 हजार 840 रूपये जप्त किए गए।

सिविल लाईन थाना प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 1 पार्सल आफिस के पास घेराबंदी कर नंदनी गढवाल 37 वर्ष निवासी प्रेमसागर हनुमानताल एवं महेन्द्र भट्ट 27 वर्ष निवासी प्रेम सागर झण्डा चौक हनुमानताल को दबोचा गया। हैण्ड बैग, पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 5 किलो 700 ग्राम गांजा होना पाया गया। जिनसे गांजा के सम्बंध में पूछताछ करने पर दिलीप चौधरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल के द्वारा मंगाना बताया जिसके बदले में हमें नगद 10 हजार रूपये एडवांस में मिले थे।

इसी प्रकार गोसलपुर थाना प्रभारी गातिवति पुसाम ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर की संयुक्त टीम ने एनएच 30 हाईेवे स्थित गोसलपुर में यात्री प्रतीक्षालय में दबिश देकर कहकशा बानो 21 वर्ष निवासी बुढागर गोसलपुर को दबोचा। पूछताछ करने पर बताया कि नंदनी गढवाल एवं महेश भट्ट दोनों अधारताल में मिले थे जिनके कहने पर उनके साथ उडीसा राज्य के झाड सुकडा में गयी थी जहॉ से नंदनी एवं महेश ने दो पैकिट गांजा के दिये थे और बोले कि तुम्हे 3 हजार रूपये देंगे, जिनके साथ ट्रेन से वापस आयी और वह गोसलपुर रेल्वे स्टेशन में उतरकर यात्री प्रतीक्षालय मे रूक कर अपने पति शिवम साहू का इंतजार कर रही थी। कुल 3 किलो 65 ग्राम गांजा रखा मिला

Next Post

करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

Mon Jul 20 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत बिलखरवा में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। करंट कैसे और किन परिस्थितियोंमें लगा इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक रविवार को सुजीत नट 29 वर्ष निवासी नट बस्ती बिलखिरवा ने सूचना दी […]

You May Like