बारिश में घर गिरा, 4 बच्चों के साथ बेघर हुई महिला

सीधी: जिले की कुसमी तहसील के भदौरा गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात एक महिला का कच्चा मकान गिर गया।इस हादसे में राजेन्द्र जायसवाल की पत्नी बिन्नू जायसवाल अपने चार बच्चों के साथ बेघर हो गईं। उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं इसलिए वे तुरंत परिवार के लिए नए घर का इंतजाम नहीं कर पाए। घर गिरने के बाद महिला ने अपने मायके वालों को खबर दी। गुरुवार को उसके माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे।

बारिश के कारण तुरंत रहने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया था इसलिए परिवार को मायके ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। परिवार की हालत देखकर उन्होंने तुरंत पास के एक खाली पड़े सैटेलाइट प्राथमिक स्कूल के भवन में महिला और उसके चार बच्चों को
अतिरिक्त कक्ष में
रहने का इंतजाम कराया। महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। सभी बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। बारिश के दौरान परिवार को सुरक्षित जगह मिलने से उन्हें बहुत राहत मिली है। मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच, हल्का पटवारी, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच और कई ग्रामीण मौजूद थे।

Next Post

संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा टीम इंडिया का ओपनिंग प्लान? वैभव सूर्यवंशी के साथ बन सकती है नई जोड़ी

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, अफगानिस्तान T20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी से भारत का ओपनिंग प्लान बदल सकता है। दीप दासगुप्ता के मुताबिक सैमसन और वैभव सूर्यवंशी नई जोड़ी बना सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। […]

You May Like