जलप्रदायन के संबंध में हुई समीक्षा बैठक

बड़वानी। नगरपालिका सभागृह में 6 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त पार्षदगणों द्वारा जलप्रदाय के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें निकाय के सहायक यंत्री व समस्त उपयंत्री अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति हुए। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जलप्रदाय वितरण प्रभारी एवं वाल्वमेन को शासन से प्राप्त निर्देश अनुंसार आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रणाली की अनुरक्षण व्यवस्था, पाईप लाईन रिसाव पहचान, पेयजल गुणवता सुनिश्चित करने जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की। साथ ही वाल्वमेनो को उनके अधिनस्थ वार्डों में किसी भी प्रकार की यदि पेयजल संबंधित को समस्या हो, तो तत्काल नोडल अधिकारी एवं जलप्रदाय प्रभारी से संपर्क कर उसे दुरूस्त कराए। वहीं पानी की टंकियों व वाल्व के आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखे।

Next Post

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोज निकाले गुम आभूषण 

Tue Jan 6 , 2026
उज्जैन। बैंक आए व्यक्ति के एक तोला वजनी सोने के आभूषण गुम हो गए थे। पुलिस में सीसीटीवी कैमरों की मदद से आभूषण खोज निकाले और उक्त व्यक्ति को वापस लौटा दिए। माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि राहुल पिता मोहनसिंह आंजना, निवासी ग्राम भैरूपुरा, तहसील तराना […]

You May Like