प्रशासन द्वारा स्कूल टाइमिंग में किए गए परिवर्तन पर होंने लगा विरोध, अभिभावको परेशान,ऑटो चालकों पर भी छाया रोजी रोटी का संकट

पांढुरना, चंद व्यापारियों को लाभ पहुंचाने स्कूली छात्रों की पढ़ाई तथा सुरक्षा पर दाव लगाते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूल की टाइमिंग में ही किए गए परिवर्तन के आदेश के पहले ही दिन से विरोध के स्वर मुखर होने लगे है,बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में अभिभावक परेशान हुए,वहीं ऑटो चालकों की रोजी रोटी पर भी संकट के बादल छाने लगे है,प्रभावित ऑटो चालकों ने आज कलेक्टर को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौप पहले की तरह ही स्कूल का टाइमिंग करने की गुहार लगाई है।

गौरतलब हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले मुख्य सडक़ पर दौडने वाले बेलगाम भारी भरकम ट्रकों तथा खनिज के लद्दे डंफरों की चपेट में आने से अब तक सैकड़ों लोगों की हुई दर्दनाक मौत को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा बीते 26 जुलाई 2026 को नगर में सुबह 6 बेजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत:प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं इस प्रतिबंध को हटाने चंद व्यापारियों ने अपने भारी वाहनों को फिर से नगर में बिना रोक टोक के आने जाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा छुटभैया नेताओं के माध्यम से जिला प्रशासन पर दबाव बना था,जिसे देखते हुए इन ट्रकों को नगर में दौड़ाने प्रशासन द्वारा नगर जिला मुख्यालय के स्कूलों की टाईमिंग में ही परिवर्तन करा दिया। जिसके तहत नर्सरी से लेकर कक्षा 5 वी तक के छात्रों की स्कूल का टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा कक्षा 6 वी से 12 वी तक के छात्रों का टाइमिंग 10:40 से शाम 4:30 बजे तक का कराने के बीते दिवस जिला कलेक्टर द्वारा विधिवत आदेश भी जारी कर दिया ।

जिला कलेक्टर के आदेश के चलते मजबूर आज बुधवार से नगर के लगभग सभी स्कूलों के संचालकों ने अपने-अपने स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन कर दिया,पहले ही दिन अपने-अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने में अभिभावकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा ।

वहीं नगर के दर्जना आंटो चालकों ने बुधवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्कूली टाईमिंग में किए गए परिवर्तन को लेकर उन तथा उनके परिवारों पर भूखों मरने की नौबत आने की बात बताई,ऑटो चालकों ने जिला कलेक्टर को बताया कि नगर में आय का कोई भी अन्य स्रोत नहीं होने से यह वर्षों से ऑटो चलाकर अपना तथा परिवारजनों का भरण पोषण कर रहें है,आटो चालकों ने बताया कि नगर की सीमा बहुत ही कम होने कोई भी ऑटो में सफर नहीं कर जिससे ऑटो चालकों की आय का एकमात्र स्त्रोत छात्रों को स्कूल से घर लाने ले जाना ही है।

लेकिन अब स्कूल के टाइमिंग में किए गए परिवर्तन से उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है,ऑटो चालकों ने जिला कलेक्टर को बताया कि सभी स्कूलों का टाइमिंग एक ही समय पर करने से नगर के इस सड़क पर एक साथ छात्रों की भीड होंगी,जिससे निश्चित ही दुर्घटनाएं अधिक बढ़ेगी,ऑटो चालकों ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पूर्ववत समय पर ही स्कूलों का समय कराने की गुहार लगाई है ।

Next Post

भारत वर्ष के पवित्र तीर्थों के जल से श्रीदेव जागेश्वर नाथ जी का जलाभिषेक

Wed Aug 12 , 2026
(विनय असाटी) बांदकपुर/दमोह। श्रीदेव जागेश्वर नाथ जी मंदिर परिसर में चल रहे 11 दिवसीय लघु रुद्रात्मक रुद्राभिषेक के सातवें दिवस मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पंडित रामकृपाल पाठक शास्त्री महाराज के मार्गदर्शन में भगवान श्रीदेव जागेश्वर नाथ का देश के विभिन्न पवित्र तीर्थों व जलस्रोतों सहित 12 नदियों के जल […]

You May Like