खेसारी लाल का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ बना सुपरहिट

खेसारी लाल यादव का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने ने दो दिन के अंदर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रौअबु रानी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोमवार को खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक क्लिप शेयर करते हुए फैंस का दिल से धन्यवाद किया। रिलीज होने के महज दो दिनों के भीतर ही यह सैड सॉन्ग 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, जो खेसारी की लोकप्रियता को एक बार फिर साबित करता है।

खेसारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “3 मिलियन के पार। ‘तूहु रौअबू रानी’ दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और गाने के इमोशनल अंदाज़ की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Next Post

हिमांशी खुराना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल

Tue Dec 9 , 2025
हिमांशी खुराना अपने लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन और ट्रेडिशनल लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। नई तस्वीरों में उनका बदला हुआ अंदाज फैंस हैरान रह गए हैं। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में अपने शांत और ग्रेसफुल अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना एक बार […]

You May Like