बांदरा के जंगल में चल रहा था जुआं, बंडोल पुलिस ने मारी रेड

सिवनी : थाना प्रभारी बंडोल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांदरा के जंगल में सागौन के पेड के नीचे कुछ लोग ताश पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत जुआ मन्ना का खेल खेल रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल उनि. चंद मरावी के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम के साथ ग्राम बांदरा के जंगल में जाकर दबिश दिये जो पुलिस को देखकर मौके से जुआङियान भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर धर दबोचा गया.

जिसमे छ: जुआडियान पकडे गये जिनसे उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम (1) अनिल पिता कंचन सिंह बघेल उम्र. 47 साल निवासी तिघरा थाना बन्डोल (02) सन्तोष पिता लक्ष्मण बन्देवार उम्र. 49 साल निवासी लालमटिया मंगलीपेठ सिवनी (03) मुकेश पिता रमेश साहू उम्र. 37 साल निवासी बजरवाड़ा थाना बन्डोल (04) विजय पिता राधेश्याम साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम बजरवाड़ा थाना बन्डोल (05) संतलाल पिता गोविन्दा सेन उम्र. 45 साल निवासी कबीर वार्ड थाना डूंडासिवनी (06) जय बघेल पिता लालसिंह बघेल उम्र 37 साल निवासी फिल्टर चौक छिन्दवाड़ा चौक सिवनी के मिले जिनके फड व पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 14,640/ रूपये, 06 नग मोबाईल कीमती 35,500/-रूपये, एक अल्टो कार क्रं. एम पी 28 सी बी 7901 कीमती करीबन तीन लाख रूपये, एक मो.सा.क्रं. एम पी 22 एम जी 0573 कीमती करीब 15,000 रूपये जप्त किये।

Next Post

शहर को जल्दी मिलेगा चौथा फ्लाइओवर

Mon Jan 13 , 2025
ग्वारीघाट रोड पर होगा निर्माण फैक्ट फाइल लागत अनुमानित 310 करोड़ के आसपास लंबाई 03 किमी के आसपास 02 रोटरी बनेगी 02 रैम्प उतरेंगे 16 मीटर होगी चौड़ाई केंद्रीय निधि से बनेगा जबलपुर: शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए गौरीघाट मार्ग पर हवाबाग कॉलेज से साई मंदिर […]

You May Like