
रीवा, चोरहटा-रतहरा माडल सडक़ के निर्माण के बाद अब नाी निर्माण का कार्य शुरू हुआ है. चोरहटा एयरपोर्ट से 500 मीटर नाली का निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी के साथ ठेकेदार डस्ट और गिट्टी सीमेंट से नाली का निर्माण कर रहा है. रेत में मिट्टी होने के कारण स्थानीय लोगो ने विरोध करते हुए काम बंद करा दिया.
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली के ऊपर की सीलिंग को भी डस्ट और गिट्टी सीमेंट का प्रयोग कर बनाया जा रहा था. मानकों के अनुसार नाली निर्माण में अच्छी क्वालिटी की रेत और सीमेंट का उपयोग होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा बालू की जगह सस्ती डस्ट का उपयोग किया जा रहा है. इससे नाली की मजबूती नहीं रहेगी और कुछ महीनों में ही टूट जाएगी.
निर्माण कार्य की लागत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो एयरपोर्ट रोड से नहर तक मात्र 500 मीटर बनाना है. 4 महीने से खोदने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, उसमें भी लीपापोती का कार्य किया जा रहा है.
घटिया निर्माण को देखकर स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए काम बंद करा दिया है. लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मामले की जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है.
