पुलिस पर कार चढ़ाने वाले बीजेपी नेता के बेटे को जमानत

इंदौर:पुलिस पर कार चढ़ाने के आरोपी बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान को कोर्ट से जमानत मिल गई. अदालत ने जमानत देते हुए पुलिस की अधूरी जांच और घटना के समय पुलिसकर्मी के वर्दी में न होने को अहम आधार माना. हालांकि, जांच के दौरान बरामद संदिग्ध पाउडर यदि अवैध साबित होता है तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है.माज खान पर आरोप है कि उसने धेनू मार्केट इलाके में पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी.

घटना 26 जुलाई की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माज खान एक महिला के साथ सफेद कार में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है और संभवतः ड्रग्स की तस्करी कर रहा है. इस पर प्रधान आरक्षक दीपक थापा और उनकी टीम ने कार को रोकने की कोशिश की. कार रोकने के प्रयास के दौरान माज खान ने गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ाई और थापा को कुचलने की कोशिश की.

इतना ही नहीं, उसने कार को रिवर्स लेकर भी दोबारा चढ़ाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने माज खान को पकड़ा और कार से संदिग्ध पावडर भी बरामद किया. माज खान पर हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था. लेकिन पुलिस की अधूरी जांच और ड्यूटी के समय वर्दी न पहनने की वजह से अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, मामले पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है

Next Post

25 करोड़ की मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटा प्रशासन ने वापस ली जमीन

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: ग्राम भानगढ़ में श्रीराम शासकीय मंदिर की 25 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे ने जमीन का कब्जा वापस लिया. खसरा क्रमांक 59 की 1.307 हेक्टेयर भूमि राजस्व […]

You May Like