सोनीपत, (वार्ता) हरियाणा में साेनीपत में सोमवार देर सांय तक जिला की विभिन्न 24 मंडियों व खरीद केंद्रों में तीन लाख 28 हजार 403 टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
यह जानकारी मंगलवार को उपायुक्त मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख चार हजार 251 टन, हैफेड एक लाख 36 हजार 259 टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग 68 हजार 710 टन और फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) द्वारा दस हजार 782 टन गेहूं एवं आमजन के द्वारा (कमर्शियल गेहूं) 8401 टन गेहूं की खरीद की गई है।
इसी प्रकार बरोदा खरीद केन्द्र पर 2680 टन, भैंसवाल 3750 टन, बिचपड़ी 1055 टन, दातौली 4846 टन, फरमाणा 7594 टन, गन्नौर 29585 टन, गोहाना 116276 टन, हुल्लाहेड़ी 1208 टन, कासंडी 5110 टन, कथूरा 7095 टन, खानपुर 7577 टन, खरखौदा मण्डी में 46340 टन, मोहाना 9574 टन, मुण्डलाना 6705 टन, मुरथल खरीद केन्द्र पर 8403 टन, नाहरा 6290 टन, पुगथला 9000 टन, पुरखास 6970 टन, रूखी खरीद केन्द्र पर 8750 टन, सनपेड़ा 9074 टन तथा सोनीपत 29432 टन गेहूं की आवक हुई है। उपायुक्त ने बताया कि तीन लाख 28 हजार 403 टन गेहूं को 25 हजार 972 किसान लेकर आए हैं और गेहूं की खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।
