बनखेड़ी की अनिका माहेश्वरी का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

बनखेड़ी। ठैनी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनिका माहेश्वरी ने इंदौर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिका ने अंडर-11 और अंडर-13 कैटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही अंडर-15 कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक भी जीता।

अनिका की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और जुझारू जज़्बे का बेहतरीन उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि वह पहले भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है और लगातार अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

अनिका नर्मदापुरम जिले के उद्योगपति राजेश माहेश्वरी की पोती हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने अनिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भारत को 23 रनों से हराया और सीरीज भी 4-1 से जीती

Mon Apr 27 , 2026
बेबोनी (दक्षिण अफ्रीका) 27 अप्रैल (वार्ता) कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 92) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने सोमवार को पांचवें टी-20 मुकाबले भारत को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने […]

You May Like