कटनी: विकासखंड शाहनगर में पदस्थ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शासकीय निवास के कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे तक दरवाजा न खुलने पर पशु चिकित्सालय में पदस्थ चपरासी ने शासकीय निवास पर जाकर देखा, तो भीतर का दृश्य चौंका देने वाला था।
तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अन्य अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। परिजनों के पहुंचने के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन संदेहास्पद परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
