दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भारत को 23 रनों से हराया और सीरीज भी 4-1 से जीती

बेबोनी (दक्षिण अफ्रीका) 27 अप्रैल (वार्ता) कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 92) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने सोमवार को पांचवें टी-20 मुकाबले भारत को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। लॉरा वुलफार्ट को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ और प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। शेफाली वर्मा (चार), जेमिमाह रॉड्रिग्स (एक) अनुष्का शर्मा (17) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारती फूलमाली ने पारी को संभालने का किया। इसी दौरान 13वें ओवर में एन म्लाबा ने हरमनप्रीत कौर (22) का शिकार कर लिया। 16वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने भारती फूलमाली को आउटकर पवेलियन भेज दिया। भारती फूलमाली 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 40 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 132 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया। ऋचा घोष 15 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रही।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा और एनडी क्लार्क ने दो-दो विकेट लिये। एलिज़ मारी मार्क्स, क्लोई ट्राइऑन और अयाबोंगा खाका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्ताना लॉरा वुलफार्ट ने 56 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 92 रनों की पारी खेली। सुने लूस ने (23) और क्लोई ट्राइऑन ने (12) रनों का योगदान दिया। सिनालो जाफ्टा (16) रन बनाकर नाबाद रही। चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। भारत की ओर से रेणुका सिंह, श्री चारणी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।

 

Next Post

भारत–न्यूजीलैंड एफटीए खोलेगा व्यापार और निवेश के नये द्वार: कैट

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने सोमवार को कहा कि इससे व्यापार और निवेश के नये अवसर खुलेंगे। इस समझौते पर आज ही दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये […]

You May Like