
रीवा। दो दिवसीय कला संगम महोत्सव का होगा आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय भोपाल एवं आर्ट पॉइंट सांस्कृतिक शिक्षा समिति रीवा द्वारा दो दिवसीय कला संगम का शुभारम्भ उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक 1 के सभागार में किया गया. इस दो दिवसीय कला संगम में प्रथम दिवस देश की प्रसिद्ध कलाकृतियों की प्रदर्शनी, चित्रकला, मूर्ति कला, और कला संवाद आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों जिसमे ऋषि जैन एवं प्रज्ञा पाण्डेय मुख्य वक्ता रहे एवं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमे नाटक और नृत्य की प्रस्तुति आर्ट पॉइंट के कलाकारों के द्वारा दी जाएगी. चित्रकला एवं मूर्ति कला के विशेषज्ञों के तौर पर देश के प्रतिष्ठित चित्रकार सुधीर सिंह द्वारा चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया, चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदेश के 100 से अधिक कलाकार शामिल हुए है,आर्ट पॉइंट द्वारा शहर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर बच्चों और रंगकर्मियों के साथ चित्रकला कार्यशाला एवं नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है, क्योंकि कला ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें हम अपनी बात को स्पष्ट रुप से दर्शको तक पहुंचा सकते हैं. इस लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी संस्था द्वारा किया जाता रहा है. संस्था के संचालक सुधीर सिंह ने इस दो दिवसीय कला संगम महोत्सव की विशेष प्रस्तुतियों की जानकारी देते हुए कहा एवं इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आने के लिए आमंत्रित किया है इस पूरे आयोजन में प्रवेश नि: शुल्क रहेगा.
