
विदिशा, एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने लोगों में भय और दहशत का माहौल है. सांपो का रेस्क्यू करने वाला एक व्यक्ति अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. मोहल्लेवासियों का आरोप है कि युवक पहले चुपचाप उनके घरों में सांप छोड़ता है और फिर उन्हें पकडऩे के नाम पर रूपयो की मांग करता है. घटना उस वक्त और गंभीर हो गई जब आज एक परिवार की बेटी की विदाई होनी थी, और उसी दौरान आरोपी हाफिज उनके घर में सांप छोडऩे की धमकी दे रहा . शुक्रवार को रात को उसने आशु खान के घर में जहरीले नाग नागिन को छोड़ दिया था , जिससे उनके यहां हडक़ंप मच गया था एक व्यक्ति ने उसे सांप को पडक़र एक जार में बंद कर दिया जबकि नागिन को मारना पड़ा. आज पीडि़त परिवार और मोहल्ले के लोग सांप वाले को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और थाना प्रभारी आनंद राज को इसकी शिकायत की. पीडि़तो ने आरोपी की दो वीडियो भी पुलिस को दिखाए जिनमें युवक को रात के अंधेरे में घरों में सांप छोड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. एक वीडियो में आरोपी हाफिज घर में चुपचाप सांप छोड़ते हुए देखा गया, जबकि दूसरे में वह खुलेआम बैठकर सांप को जमीन पर छोड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि कई महीनों से वह इसी तरह से दहशत फैलाकर पैसों की वसूली कर रहा है. आशु खान ने बताया की हाफिज कुरेशी नाम का एक व्यक्ति ने हमारे घर पर सांप छोड़ दिया था हमने दूसरे व्यक्ति से उसे सांप को पकड़वाया है हाफिज कुरैशी सांप पकडऩे का काम करता है पर 1 साल से परेशान कर रहा है और हम लोगों के घर पर सांप को छोडऩे की धमकी देता है हमारे घर के बगल में एक शादी है उनकी बहन की विदा है उनके यहां बोल रहा था कि सांप छोड़ेगा और जो बाराती आए हैं उनको मार कर भगाएगा .हाफिज मोहल्ले में हर किसी के यहां सांप छोड़ देता है और सांप पकडऩे के नाम पर एक हजार रुपया की मांग करता है पूरा मोहल्ला उसे परेशान है और धमकी देता है कि जहरीले सांप से कटवा कर मरवा देगा. लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो और लोग चैन की सांस ले सकें. कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज में बताया कि रीठा फाटक रोड पर हाफिज कुरेशी नाम का एक व्यक्ति रहता है जो सांप पकडऩे का काम करता है शराब पीकर बह मोहल्ले में उत्पाद मचाता हैं , लोगो के घरों में सांप छोडऩे की शिकायत मिली है । मामले की जांच कराई जा रही है कार्रवाई की जाएगी
