
रीवा, सेमरिया पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल की बिक्री करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से नशीली कैप्सूल बरामद की गई है. प्रकरण दर्ज कर दोनो को न्यायालय में पेश किया गया.
सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संजू गुप्ता अपनी पत्नी रेखा गु्प्ता के साथ अपने घर पास नगर परिषद व्दारा निर्मित दुकान में अवैध नशीली टैबलेट (कैप्सूल) बिक्री करने के लिये रखे हुए है. कार्यवाही करने पहुंची पुलिस को देख एक पुरुष और महिला भागने लगे. जिन्हे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. नाम पता पूंछा गया तो दोनो ने अपना नाम संजू उर्फ संजय गुप्ता पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 45 वर्ष, सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता पति संजू उर्फ संजय गुप्ता उम्र 43 वर्ष दोनो निवासी वार्ड क्रमांक 01 कस्बा सेमरिया का होना बताया. दुकान के अंदर की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के कैरेट में लाल रंग की बोरी के अंदर अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) होना पाई गई. जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये संपूर्ण कार्यवाही की गई एवं आरोपियो के कब्जे से कुल 65 पत्ते में 520 नग अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) कीमत 4,824 रुपये एवं अवैध नशीली टैबलेट(कैप्सूल) बिक्री करने का कुल रकम 10,615 रुपये को जप्त किया किया गया.
