जनगणना 2027 : चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

आलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जनगणना 2027 के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में डिजिटल जनगणना, मकान सूचीकरण, गणना क्षेत्रों के निर्धारण, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा गणना कार्य के पर्यवेक्षण संबंधी जानकारी दी जा रही है।

जनगणना 2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल एप के संचालन, डेटा प्रविष्टि एवं सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना तथा द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी।

जिले की जनजातीय एवं दूरस्थ बसाहटों को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक ग्राम, मजरे, टोले एवं फलिए को गणना में शामिल करने तथा कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जनगणना कार्य में अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, समस्‍त अनुविभागीय अधिकारीयो सहित संबंधित अधिकारियों का प्रशासनिक समन्वय महत्वपूर्ण रहेगा। चार्ज अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में गणना दलों की व्यवस्था, सीमांकन, प्रशिक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

मोबाइल अब सुशासन का टूल भी है : मोदी 

Thu Oct 8 , 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी फोरम इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन करते हुए देश और दुनिया के टेक दिग्गजों के सामने भारत के डिजिटल कायाकल्प का खाका पेश किया. इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री […]

You May Like

Play sound