आरसीए ने की सीनियर, जूनियर पुरुष व महिला चयन समिति घोषित

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आसीए) की तदर्थ समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली राजस्थान की टीम चुनने के लिये पुरुष वर्ग की सीनियर, जूनियर और महिला चयन समिति घोषित कर दी है।

तदर्थ समिति के संयोजक डी डी कुमावत ने रविवार को बताया कि राजस्थान सीनियर चयन समिति (पुरुष) में राहुल कांवट, विलास जोशी, विजेंद्र यादव, सूर्यवीर सिंह, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह को चयन समिति का सदस्य चुना गया है। इसी प्रकार राजस्थान जूनियर चयन समिति (पुरुष) में नरेश गहलोत, लोकेश जैन, सिद्धार्थ जोशी, प्रणय शर्मा, सिद्धार्थ सर्राफ और अंकित लाम्बा को चुना गया है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान महिला चयन समिति में कोमल चौधरी, पूनम यादव, माया जाट, कृतिका कुशवाह और हर्षिता मकवाना को चयन समिति में शामिल किया गया है।

 

Next Post

चोटिल आकाश और अर्शदीप के मैनचेस्टर टेस्ट खेलने पर संशय

Mon Jul 21 , 2025
मैनचेस्टर (वार्ता) मैनचेस्टर में होने वाले महत्वपूर्ण चौथे टेस्ट से पहले भारत के दो तेज गेंदबाजों आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल हो गये है, जिससे इन दोनों के अगले टेस्ट मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। दो गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने पांच […]

You May Like