छतरपुर में सटई रोड से छत्रसाल चौक तक प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर: नगर में किसानों को हो रही खाद की गंभीर समस्या को शिवसेना द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता पहले से ही सटई रोड स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां से नारेबाजी करते हुए छत्रसाल चौक तक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

वसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि रबी सीजन के दौरान खाद की किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं। कई किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
5 हजार लोग करेंगे एसडीएम ऑफिस का घेराव
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन एसडीएम के अनुरोध पर केवल सांकेतिक रखा गया है। ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से आग्रह किया गया है कि आगामी 11 तारीख तक जिले के सभी किसानों को पूरी तरह खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि तय समय-सीमा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शिवसेना 11 तारीख को करीब 5,000 किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी।प्रदर्शन के दौरान शिवसेना ने सरकार और प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की और कहा कि किसान हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Next Post

नौगांव रोड पर कुएं में गिरने से युवक की मौत

Tue Dec 23 , 2025
छतरपुर: नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव रोड स्थित धर्म कांटा के पास एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुशवाहा के रूप में हुई है, जो उसी क्षेत्र में निवास करता था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारणवश […]

You May Like