छतरपुर: नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव रोड स्थित धर्म कांटा के पास एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुशवाहा के रूप में हुई है, जो उसी क्षेत्र में निवास करता था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारणवश पंकज कुएं में गिर गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
23 दिसंबर को दोपहर करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Next Post
अवैध अतिक्रमणों पर भारी पड़ रहा निगम का बुल्डोजर
Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न व्यस्ततम क्षेत्रों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के संबंध में अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र के एस.बी.आई. चौक से घड़ी चौक और अहिंसा चौक तक […]

You May Like
-
11 months ago
अस्पताल में एक बेड पर मिले 2-2 मरीज
-
10 months ago
आयकर भुगतान के ‘ई-पे टैक्स’ शुरू
-
5 months ago
मेडिकल अधीक्षक पर कार्यवाही की मांग, ज्ञापन सौंपा