नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) 64वें सब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के जूनियर ब्वायज (अंडर-17) वर्ग का चौथा दिन रोमांचक मुकाबलों, गोलों की बरसात और शानदार प्रदर्शनों के साथ आगे बढ़ा। एक बार फिर यह टूर्नामेंट इस बात का गवाह बना कि किस तरह देश-विदेश के युवा फुटबॉलर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) ने श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन को 4-2 से हराया। अतुल (17’, 33’) और यश (40’, 69’) के दो-दो गोलों ने एपीएस को बढ़त दिलाई। श्रीलंका की ओर से आदिल (61’, 66’) ने वापसी की कोशिश की, जिससे मैच अंत तक रोमांचक बना रहा।
पश्चिम बंगाल के चौबागा हाई स्कूल ने ताशी नामग्याल अकादमी को 6-0 से मात दी। अभिषेक (24’, 28’, 65’) ने हैट्रिक लगाई, जबकि विजय (6’, 55’) और साहिद (51’) ने भी योगदान दिया।
गोवा के फादर एग्नेल मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल ने झारखंड के पीएम श्री बी.टी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल को 2-1 से हराया। झारखंड की ओर से सुजाय (20’) ने बढ़त दिलाई थी, लेकिन पिंटो (30’, 35 2’) के दो ताबड़तोड़ गोलों ने गोवा टीम को जीत दिलाई।
गुजरात के एस.एम. हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल ने उत्तर प्रदेश के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को 2-0 से हराया। मेथा (28’) और अभिषेक के आत्मघाती गोल (21’) से स्कोर तय हुआ।
मिज़ोरम के आरएमएसए स्कूल ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 से हराया। ललदिन (12’, 42’) ने दोनों गोल दागे।
उत्तराखंड के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज ने दिन का सबसे बड़ा नतीजा दर्ज किया, जब उन्होंने सैक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल को 11-0 से मात दी। रोहित (14’, 26’, 54’, 60’) ने चार गोल दागे, जबकि बिष्ट (7’, 28’, 38’, 45’, 50’, 62’) ने छह गोल किए। प्रिंस (5’) के आत्मघाती गोल ने भी स्कोर में इज़ाफा किया।

