स्टालिन ने जूनियर विश्व कप हॉकी में जर्मनी को खिताबी जीत पर दी बधाई

चेन्नई, 11 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज जर्मनी टीम को जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने खिताब बरकरार रखने के लिए बधाई दी तथा भारतीय टीम की कांस्य पदक मुकाबले में अर्जेंटीना शानदार जीत के लिए सराहना की। कल रात यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-2 से हराकर कड़ी टक्कर वाला मैच जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। जर्मनी ने आठवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता हैं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट पर स्टालिन ने कहा, “जज्बा, कौशल और जोश यही चैंपियन की एनर्जी है। एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप जीतने पर जर्मनी को बधाई, शानदार मुकाबले के लिए स्पेन को बहुत-बहुत बधाई। भारत और अर्जेंटीना को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा सम्मान।”
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु एक बार फिर अपनी वैश्विक क्षमता, विश्व स्तरीय मेजबानी, गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी और एक ऐसे फलते-फूलते इकोसिस्टम को साबित करता है जो खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है।”

Next Post

पूर्व आईएसआई चीफ़ हमीद को 14 साल की कैद

Thu Dec 11 , 2025
इस्लामाबाद, 11 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख फैज़ हमीद को कई मामलों में दोषी पाये जाने के बाद गुरुवार को 14 साल की कड़ी कैद की सज़ा सुनाई। पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व […]

You May Like

मनोरंजन