मास्को, 23 अक्टूबर (वार्ता) रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।
क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्सी टेक्सलर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि विस्फोट एक संयंत्र में हुआ। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह एक ड्रोन हमला है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि विस्फोट सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण हुआ।
Next Post
ताप्ती रेंज के जंगल से पुलिस ने बचाए आठ गोवंश, महाराष्ट्र ले जाने की थी तैयारी
Thu Oct 23 , 2025
बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ताप्ती रेंज के जंगलों में पुलिस ने गोतस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए आठ गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हिंदू सेना की सूचना पर की गई।जानकारी के अनुसार, संगठन के पदाधिकारी शुभम इंगले को बुधवार शाम सूचना […]

You May Like
-
8 months ago
धनतेरस आज, शहर में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह
-
7 months ago
ट्रैक्टर के रोटर वेटर में फंसे युवक की मौत
-
10 months ago
राशिफल-पंचांग : 11 सितम्बर 2025
