जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गतमोहला तिराहा पर तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों को चोटें आ गई। पुलिस ने बताया कि प्रदीप पटैल 31 वर्ष निवासी पोलीपाथर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मकान का स्लैप डालने मोहला जा रहे थे तभी सुबह लगभग 9-20 बजे जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3884 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मां शिवकुमारी पटैल, हीरामन, अमर सिंह पटैल, देवेन्द्र साहूू को टक्कर मार दिया जिससे सभी को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आई।
इधर डंपर ने युवक को मारी टक्कर
अधारताल थाने में सुधीर पटैल 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुदवारी गांव के पास डम्फर क्रमांक एमपी 20 जीए 1758 के चालक ने जगदीश पटैल की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे जगदीश को सिर हाथ पैर में गंभीर चोटें आ गई।
Next Post
जो पार्टी अंबेडकर का सम्मान नहीं कर सकती, वह दलितों की भलाई कैसे करेगी: भाजपा
Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहेब अंबेडर की प्रतिमा को खंडित करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि जो सरकार बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं कर सकती, वह दलित समाज की भलाई कैसे कर सकती […]

You May Like
-
2 years ago
होटल में शराब पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म
-
11 months ago
361 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा शेष भारत लड़खड़ाया
-
9 months ago
हृदय दृश्यम में सुरों की जुगलबंदी से सिमटा समय